बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज शादी के बंधन में बंध गये। 14 नवंबर को मुहूर्त के अनुसार सुबह सात बजे कोंकणी रीति रिवाजों के साथ शादी की रस्में हुई और अब कल सिंधी रीति रिवाजों के साथ शादी होगी। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार होंगे। कार्यक्रम के लिए केवल 100 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। बॉलीवुड की हस्तियों में केवल संजय लीला भंसाली, शाहरूख खान और फरह खान ही आमंत्रित है। इस मौके पर दीपिका और रणवीर काफी खूबसूरत नजर आए। शादी की खबर आते ही फैंस ने दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया। करन जौहर ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही है किसी की नजर न लगें। रणवीर और दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला - रामलीला में एक दूसरे के करीब आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की दोस्ती एक पायदान और आगे बढ़ गई। दोनों ने एक दूसरे से लगातार मिलना जुलना शुरू कर दिया। काफी वक्त तक दोनों इस रिश्ते को मीडिया से छिपाते रहे, लेकिन एक वक्त के बाद दोनों ने इसका खुलासा कर दिया।
14 Nov 2018
आखिरकार बाजीराव की हुई मस्तानी, इटली में दीपवीर ने लिए सात फेरे : बॉलीवुड
आखिरकार बाजीराव की हुई मस्तानी, इटली में दीपवीर ने लिए सात फेरे : बॉलीवुड
Reviewed by 24x7 Samvad India News
on
November 14, 2018
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment