ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर ह्युंदई वरना कार का टायर फटने से मेडिकल के 3 छात्र घायल हो गए हैं। छात्रों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है।यमुना एक्सप्रेसवे पर ऐक्सिडेंट होने के बाद लोग विडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कार यमुना एक्सप्रेसवे से 30 फुट नीचे खाई में गिरी। मदद के लिए कोई आगे नहीं आया लेकिन छात्रों के बैग और मिठाई के डिब्बे राहगीर उठाकर ले गए। बाद में यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।घटना बीती रात साढ़े 10.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
16 Aug 2018
कार का टायर फटने से 30 फुट नीचे गिरी कार, 3 छात्र घायल : नोएडा
कार का टायर फटने से 30 फुट नीचे गिरी कार, 3 छात्र घायल : नोएडा
Reviewed by 24x7 Samvad India News
on
August 16, 2018
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment